नब्बे बूथ प्रभारियों की जवाबदेही तय

नब्बे बूथ प्रभारियों की जवाबदेही तय

इटारसी। भाजपा नगर मंडल की बैठक आज पत्रकार भवन में हुई जिसमें इटारसी मण्डल के 90 बूथों की कार्ययोजना तैयार कर आगामी कार्यों के लिए जवाबदेही निश्चित की गई।
नगर मंडल प्रभारी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो करणीय कार्य तय किये हैं उनकी विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग आज से ही अपने अपने बूथों पर जाकर कार्यों की रूपरेखा बनाएं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
संचालन ऋषि दुबे एवं आभार प्रदर्शन मुकेश मैना ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वनाथ सिंघल, हरवंश हूरा, भरत वर्मा, अरुण चौधरी, संजय खंडेलवाल, मुर्तुजा खान, रामजीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, मधु वैष्णव, विवेक मालवीय, रेखा रैकवार, प्रिया मैना, रंजीत चावला, पूरण मेषकर, पार्थ सिंह, अभिषेक तिवारी, राहुल चौरे, दिलीप पटेल, मंजीत कलोसिया, राम मनवानी, जोगिंदर सिंह, विपिन चांडक, रूपचंद अहिरवार, राजू सिकंदर, अनिल चिमानिया, नीलेश चौधरी, ज्वाला भाट, श्रीधर सिंह बघेल, पंकज चौरे, दीपक अथोत्रा, राज सिंह राजपूत, दयाल सिंह, किशन मालवीय, धनपाल पटेल, केपी मेहरा, नफ़ीस अहमद सिद्दीकी,कैलाश मालवीय, अशोक मालवीय, गौरव बड़कुर, शशांक चुटीले, राकेश जाधव, निशांत अग्रवाल, संजय चौधरी, मनोज मालवीय, गोलडी चावरे, कमलेश गौर, आकाश गालर, हरीश यादव, चरणजीत छाबड़ा, मनोज अग्रवाल, राज सिंह नाथ सहित सभी बूथ प्रभारी, पदाधिकारी उपस्थित थे।।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!