नयी कार्यकारिणी के चुनाव हुए, शुभकामनाएं दीं

इटारसी। बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण समाज कल्याण समिति का वार्षिक उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन आज सुहाग मैरिज हाल में आयोजित किया। समारोह में सदस्यों ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति की ओर से समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और मुख्य अतिथि सहित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। समिति के सचिव पं. अशोक पुरोहित ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा। वर्षभर के कार्यकाल की जानकारी दी। पं. आनंद मिश्रा कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। समाज के वरिष्ठजनों पं. नरेन्द्र मिश्रा, सुशील शर्मा सहित महिला पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया। इसी अवसर पर चुनाव कराए जिनके परिणाम भी घोषित किए। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनिल दीवान, सचिव अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनंद मिश्रा, उपाध्यक्ष बृजकिशोर दुबे, ओमप्रकश दुबे, अनिल सोनकिया, सह सचिव अशोक परसाई, आशुतोष दुबे, श्रवण तिवारी, महिला मंडल पदाधिकारी में अध्यक्ष मंगला शर्मा, उपाध्यक्ष शकुंतला आचार्य, साधना दुबे, उमश स्वामी, सह सचिव सुनीता तिवारी, सह सचिव मिथलेश आचार्य, निशा दुबे, दुर्गा तिवारी चुने गए। प्रवक्ता सुभाष पटेरिया को बनाया गया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!