निकाली बाइक रैली, सभा में केन्द्र और राज्य को कोसा

इटारसी। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में आज कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर यहां भी नगरबंद रखा गया। नगर बंद के दौरान इटारसी में कांग्रेसियों ने रैली निकालकर व्यापारियों से नगरबंद रखने का आग्रह किया और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी तथा महंगाई रोकने में असफल रहने के आरोप लगाए। कांग्रेस का नगरबंद महज तीन घंटे का रहा। आमतौर पर बाजार खुलने का समय 10:30 से 11 के बीच होता है। बंद के दौरान दोपहर 1 बजे बाजार की सभी दुकानें खुल गईं थीं। मेडिकल स्टोर और डिस्पेंसरी को नगरबंद से बाहर रखा हुआ था।
आज सुबह कांग्रेसी जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए और केन्द्र की एनडीए सरकार पर महंगाई रोकने में असफल रहने सहित राफेल विमान खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों के शासन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि बढ़ती एवं राफेल विमान रक्षा सौदे में घोटाला के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत बंद के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के नेतृत्व में भी बंद रखा था।
जयस्तंभ पर सभा की, रैली निकाली
कांग्रेस परिवार द्वारा इटारसी नगर बंद के अवसर पर विरोध प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया एवं बाइक रैली व मुख्य बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी व राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 8 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर एकत्र हो बाजार एवं स्टेशन क्षेत्र व शहर के दोनों पेट्रोल पंपों पर जा कर पंप के सामने कतार लगाकर बंद कराया व पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर विरोध दर्ज कराया। उसके बाद सभी कार्यकर्ता गैरिज लाइन, मुख्य बाजार में रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए तुलसी चौक पहुंचे जहां नुक्कड़ सभा हुई। सभा के पश्चात सराफा बाजार, नीमबाड़ा होते हुए कांग्रेसजन जयस्तंभ चौक पहुंचे जहां सभा के माध्यम से नागरिकों को राफेल घोटाले व डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये में गिरावट, महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नाकामियों के बारे में बताया गया।

it10918 1
युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बाइक रैली के माध्यम से पुरानी इटारसी,न्यास कालोनी, सूरजगंज जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पाली भाटिया, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, मीडिया पैनलिस्ट राजकुमार उपाध्याय केलू, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, कांग्रेस नेता प्रवीण गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झलिया, पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, कांग्रेस नेता कैलाश नवलानी, किशोर मैना ने सभा को संबोधित किया। समापन पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने सभी व्यापारियों, प्रशासन, कांग्रेसजनों का बंद में सहयोग के लिए आभार माना।

ये बोले कांग्रेस नेता
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार विश्व बाजार में कच्चे तेल के रेट कम होने के बावजूद भी डीजल-पेट्रोल के रेट कम करने के बजाय बढ़ा रही है, जिसका फायदा रिफाइनरी व डीलर्स को हो रहा। सरकार के लाभ देने वाले संस्थानों को ये सरकार अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों को उपहार में देने की तैयारी में है। जनता को समझना होगा वरना ये देश को बेच डालेंगे।
संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन ने कहा, सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को अंदर ही अंदर खोखला कर दिया। मनमोहन सिंह सरकार के समय विश्व में आर्थिक मंदी के दौरान भी देश में अर्थव्यवस्था सुचारू रही। जनता को इतना परेशान नहीं देखा। न व्यापार, ना रोजगार, सिर्फ टेक्स की मार। वरिष्ठ नेता पाली भाटिया ने कहा, ये सरकार निक्कमी और नकारा है। पहले भी ये देश में आततायी गुजरात के रास्ते आये और देश को लूटा। अब ये मोदी और अमित शाह भी देश को लूटने का काम कर रहे हैं।

it10918 4
युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि राफेल रक्षा घोटाला देश की सुरक्षा व्यवस्था के खिलवाड़ है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रवीण गांधी ने कहा कि स्थानीय स्तर से ऊपर तक भाजपा शासन में लूट चल रही र्ह। महंगाई का यही आलम रहा तो कुछ दिनों बाद घर में रोटी भी नसीब नहीं होगी। मीडिया पेनलिस्ट राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि मोदी जी जनता की कमाई को अपने उद्योगपति मित्रों की झोली में डाल रहे हंै। वरिष्ठ नेता मोहन झलिया ने कहा, ये सरकार सिर्फ किसानों की विरोधी ही नहीं, ये व्यापारी व जनविरोधी सरकार है। ये सिर्फ चंद लोगों के फायदे के लिए नीतियां बना रही है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर से ऊपर तक बस अपना पेट भरने में लगे हैं, इनको जनता की कोई परवाह नहीं है।

Sai Krishna1

gold7918

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!