निमसाडिय़ा की प्रिया की एक और ऊंची उड़ान

इटारसी। निमसाडिय़ा की प्रिया को आज विश्व दिव्यांग दिवस पर कलेक्टर प्रियंका दास, एसपी अरविंद सक्सेना और अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। प्रिया वही लड़की है, जिसके जीवन पर पीस प्रॉडक्शन ने लघु फिल्म मेरी उड़ान बनायी है। फिल्म के निर्देश परेश मसीह ने प्रिया को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए कहा है कि प्रिया साहसी बेटी है जिसने आंखों में रोशनी न होते हुए भी ऊंची उड़ान भरी है। उनको प्रिया के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार आया और इसके लिए पटकथा डॉ. गोपाल नारायण आवटे ने लिखी है।
प्रिया के मन में बचपन से ही कुछ करने का जज्बा था। दिव्यांग होने के बावजूद स्कूल जाने की जि़द ने प्रिया के परिवार को उसकी जिद के आगे झुकने को मजबूर कर दिया। सोहागपुर के दलित संघ ने प्रिया की पढ़ाई की जिम्मा उठाया और उसे आगे बढऩे के अवसर प्रदान किए। प्रिया ने जूडो-कराते में गोल्ड मैडल भी जीता है और उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुरस्कृत भी किया है। प्रिया के जीवन पर बनी फिल्म मेरी उड़ान में डायरेक्शन, संपादन और कैमरे की कला ने जान डाल दी। प्रिया का जीवन उन बेटियों के लिए संदेश है, जो उड़ान भरकर आसमान छूना चाहती हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!