न्यूज अपडेट : सड़क दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल

न्यूज अपडेट : सड़क दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल

इटारसी। महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोगों की जीप आज सुबह केसला के पास राजस्थान ढाबे के सामने अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गयी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की बतायी जा रही है।
केसला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 69 पर आज सुबह राजस्थान ढाबे के सामने भोपाल से आ रही एक जीप पलटने से एक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इटारसी के डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उपचार के बाद सभी गोंदिया के लिए रवाना हो गए हैं।
it17717महाराष्ट्र के गोंदिया से कुछ लोग जीप क्रमांक एमएस-35 पी, 7117 से भोपाल गए हुए थे। वापसी में केसला के पास राजस्थान ढाबे के सामने जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे फोरलेन के लिए खोदी गई खंती में जा गिरी। घटना में जीप में सवार नवीनचंद्र पिता जगदीशचंद्र 47 निवासी मोरगांव गोंदिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जीप में सवार परिमल पिता वीरेन्द्र उजोने 35 निवासी सड़क अर्जुनी थाना जुग्गीपाट और राजेश पिता रामदास 33 निवासी सड़कअर्जुनी और ओमप्रकाश पिता सूर्यनंदन उजोने 67 वर्ष घायल हो गए। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं और गोंदिया के सांसद नानाभाऊ पटोले के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
रिश्तेदार की रसोई से लौट रहे थे
घायलों के अनुसार वे परिमल के फूफा की मौत के बाद उनकी तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होकर भोपाल से लौट रहे थे। जीप परिमल खुद चला रहा था। इस दौरान जीप केसला के पास राजस्थान ढाबे के पास अनियंत्रित होकर सड़क के समीप खंती में जा गिरी। केसला पुलिस ने जीप के चालक परिमल के खिलाफ धारा 297, 304, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!