पंचम दा को उनके जन्मदिन पर श्रद्धा से याद किया
मेलजोल ग्रुप के सदस्यों ने गुनगुनाए तराने
मेलजोल ग्रुप के सदस्यों ने गुनगुनाए तराने
इटारसी। संगीत की यात्रा को अनवरत रखने की श्रंखला में आज पंचम दा के नाम से ख्यात संगीतकार आरडी बर्मन को आपसी मेलजोल गु्रप के सदस्यों ने उनके गीत गुनगुनाकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
मेलजोल ग्रुप के सातवी लाइन स्थित कार्यालय में शाम को पंचम दा के गीतों का दौर शुरु हुआ जो देर तक चला। कार्यक्रम शुरुआत हुई, मनोज राठोर के गाये गीत, चेहरा है या चांद खिला है, से। अखिल दुबे, राजकुमार बावरिया, आशीष चौधरी, जुगलकिशोर शर्मा, विशाल पांडेय, विवेक पांडेय, स्पर्श नागे, मनीष जोशी, पंकज गुप्ता, सुरेश यादव, कमलेश मनवारे, सतीश शर्मा, नागेश वर्मा सहित अनेक कलाकारों ने आरडी बर्मन के संगीतबद्ध किये हुए गीत गुनगुनाकर पंचम दा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।