इटारसी। पथरोटा थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम मलोथर में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे करीब छह हजार रुपए जब्त कर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुश्री ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम मलोथर से अभिषेक पिता चिमनलाल साध उम्र 23 वर्ष, अशोक पिता सीताचरण साहू 50 वर्ष, मदन लाल पिता लक्ष्मण भल्लवी 31 वर्ष, विजय पिता पुरुषोत्तम लौवंशी 35 वर्ष, रविन्द्र पिता रामकिशोर साध 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। यह सभी ग्राम मलोथर के निवासी हैं। इनसे 5930 रुपए व ताश 52 पत्ते जब्त किये।
पकड़ा जुआ, पांच गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







