पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत एक अभियान धरती के श्रंगार का” कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय गतिविधि के रूप में पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। प्रत्येक युवा को पर्यावरण संरक्षित करने की जिम्मे्दारी लेनी चाहिए, जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहें। इको क्लब के संयोजक डॉ. संजय आर्य ने भूमण्डलीय ताप, जैव-विविधता, वन्य प्राणियों की रक्षा कैसे करें व शुद्ध ऑक्सीजन मनुष्य के लिए कितनी जरूरी है पर विस्तार से छात्राओं को अवगत कराया।
पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कु. सुरभि सिंह, द्वितीय कु. रोशनी निगम एवं कु. अदिति पटेल व तृतीय स्थान पर साक्षी चौरे रही। इस कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. मेहरा, डॉ. श्रीराम निवारिया, श्रीमती हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेना, शिरीष परसाई, सुश्री पुष्पा दवंडे, कु. सुषमा चौरसिया, श्रीमती प्रियंका भट्ट, कु. सरिता मेहरा, हेमन्त गो‍हिया, राजेश कुशवाहा एवं समस्त स्टॉफ और छात्राऍ उपस्थित थी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!