पिपरिया और पचमढ़ी में किया राज्यपाल का स्वागत

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को जिले के प्रवास पर आयीं। उनका दोपहर 1 बजे पिपरिया रेस्ट हाउस में आगमन हुआ। अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी एवं एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीओपी अनिल शर्मा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्रीमती पटेल दोपहर 2 बजे पचमढ़ी के लिये रवाना हुई।

गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पचमढ़ी प्रवास पर राजभवन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंका दास, एसपी अरविन्द सक्सेना, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित रहे।

राजेन्द्र गिरी का भ्रमण किया
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तीन दिनी प्रवास के पहले दिन राजेन्द्र गिरी पहुंची। राजेन्द्र गिरी में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने पेड़-पौधों की प्रजातियों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!