पुराने विवाद के चलते युवक पर चाकुओं से हमला

पुराने विवाद के चलते युवक पर चाकुओं से हमला

इटारसी। बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे एक युवक को स्टेशन के सामने एक अन्य युवक ने रोक कर पुराने विवाद के चलते मारपीट की। जिससे युवक पूरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रामेश्वर पाल पिता सुनील पाल उम्र 20 वर्ष निवासी न्यूयार्ड बाजार से सब्जी लेकर चार पहिया वाहन इंडिका गाड़ी से अपने घर यार्ड जा रहा था। तभी स्टेशन के पास आटो स्टेण्ड के सामने कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोका। गाड़ी के रूकते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से रामेश्वीर के पेट, जांघ पर चोट के गंभीर निशान आये। इस हमले में फरियादी युवक घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!