पूर्व नपाध्यक्ष की पत्नी का देहावसान

इटारसी। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविकिशोर जैसवाल की पत्नी श्रीमती संगीता जैसवाल का आज इंदौर में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनका उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था। आज उनका हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 10 बजे यहां शांतिधाम में किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!