पेंटिंग प्रतियोगिता में आंशिक रहे प्रथम
पेंटिंग प्रतियोगिता में आंशिक रहे प्रथम
इटारसी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा सप्ताह के अंतर्गत तेजस्वी युवा मंडल भीलाखेड़ी के द्वारा आज ग्राम भीलाखेड़ी में सम्पन हुई। मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता ग्राम के युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुष मालवीय, आंशिक सोलंकी, अनुराग चौधरी, कनक मालवीय, निहारिका पटेल माही,अनमोल, शिवा शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंशिक सोलंकी, द्वितीय स्थान अनुराग चौधरी, तृतीय स्थान पर आयुष मालवीय रही। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में तेजस्वी युवा मंडल के अध्यक्ष राजेश मालवीय का बहुत योगदान रहा।