पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

इटारसी। स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत शास. एम.जी.एम. महाविद्यालय, इटारसी की एन.सी.सी. यूनिट के कैडेट द्वारा आज महाविद्यालय प्रानगण में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मेज़र धीरेन्द्र शुक्ला ने यह जानकारी दी की पोस्टर प्रतियोगिता के अन्तर्गत जिसमें 10 बालक कैडेट विषाल नायक, नीरज नयक, सौरभ दौहरे, नीरज शर्मा, ब्रजमोहन अहिरवार, दीपेष मेहरा, आनन्द राजपूत, यष कहार, दीपक सिंह, ब्रजेष बरखने एवं 10 बालिका कैडेट प्रियंका सागोरिया, प्रिया पथोरिया, मोनिका चैरे, खुषबू साहू, श्रृया चैधरी, रितिका मालवीय, सूर्या चिमानिया, अंजली राजपूत, मोहिनी उमरिया ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी कैडेट ने स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत विषय को केन्द्र में रखकर 10 पोस्टर प्रतियोगिता के लिए तैयार किये पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान प्रियंका सागोरिया और प्रिया पाथोरिया तथा द्वितीय स्थान विषाल नायक तथा नीरज नाइक तथा तृतीय स्थान रितिका मालवीय और सूर्या चिमानिया ने प्राप्त किया प्रतियोगिता के सफल एवं कुषल आयोजन पर 13 एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. होषंगाबाद के कमान अधिकारी जिसमें कर्नल पी.सी. सिकरवार, कर्नल अजय मिश्रा, सुबेदार मेजर डी. थामस, सुबेदार राजवीर सिंह ने प्रसंषा की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!