प्रियदर्शिनी नगर और आजाद नगर में बनेंगे 40 करोड़ के आवास

इटारसी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इटारसी की 40 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री आवाज योजना का ई-भूमिपूजन किया। कार्यक्रम यहां सब्जी मंडी के नए फल बाजार ब्लॉक में आयोजित था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की वार्ड 21 की हितग्राही श्रीमती सरोज बाई चौरे, वार्ड 9 से सरिता यादव और शीला यादव से सीधे बात भी की और उनको उनके मकान मिलने की बधाई भी दी। सरोजबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका कच्चा मकान था, बहुत परेशानी होती थी, अब उनका मकान पक्का और शानदार बन गया है। अब उनको कोई चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, अब किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा को भी इस अवसर पर बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सीएमओ अक्षत बुंदेला सहित नपा के सभापति, पार्षद, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज जैन, अंत्योदय समिति के अशोक लाटा, भरत वर्मा, सरोज उईके, गीता पटेल, मंजू मालवीय, मधु बड़कुर, राजकुमार यादव, संजय चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल चौरे, मनजीत कलोसिया, मुर्तुजा खान, सहित सैंकड़ों हितग्राही मौजूद थे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल सहित सभापति और पार्षदों की मौजूदगी में भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
it7718 2
इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस योजना में सभी को मकान दिए जाएंगे। यह योजना हाउसिंग फॉर आल है, जिसमें कोई नहीं छूटेगा। कांग्रेस के शासनकाल में अंधा बांटे रेवड़ी…वाली कहावत होती थी। उन्होंने बताया कि इटारसी में अभी हम चालीस मकानों का भूमिपूजन कर रहे हैं, यह योजना चालीस करोड़ की है। ढाई सौ मकानों का पैसा आ चुका है। आज पैसा आने के बाद हम भूमिपूजन कर रहे हैं, पहले पैसा होता नहीं था और कांग्रेस भूमिपूजन कर देती थी, बाद में काम होते ही नहीं थे। जब से श्रीमती सुधा अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं, तब से काम तेजी से हो रहे हैं और शहर के विकास की दिशा और शहर की दशा सुधर रही है। उन्होंने कहा कि जिनके पास पट्टे नहीं हैं, उनको भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनको भी मकान दिए जाएंगे। लोगों को बिजली के बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब गरीबों के बिजली का बिल भी भरने की योजना लागू कर दी है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को उनके मकान के लिए शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने कहा कि जीवन में तीन महती जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान होते हैं। पहली दो व्यवस्थाएं तो लोग जैसे-तैसे जुटा लेते हैं, तीसरी मकान की व्यवस्था सरकार ने पूरी कर दी है। हमारे प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए सोचा है और प्रधानमंत्री आवास योजना शुरु की है जिसमें सभी को उनके अपने मकान बनकर तैयार हो रहे हैं। हमारी सरकार लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जयकिशोर चौधरी ने किया।
योजना पर एक नजर
प्रियदर्शिनी नगर – 264 ईडब्ल्यूएस
  64 एलआईजी
आजाद नगर    –  144 ईडब्ल्यूएस
 32 एलआईजी
योजना लागत   –   40 करोड़
कुल मकान    –    504
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!