बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया
इटारसी। बुधवार को शहर के समाजसेवी पत्रकार महेश मिहानी और नव अभ्युदय संस्था प्रमुख सुमन सिंह ने ओझा बस्ती जाकर, स्टेशनगंज शासकीय स्कूल जाने वाले लगभग 35 से 40 बच्चो को गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में वे जरूरतमंदो को कंबल, कपडे, गर्म कपडे सहित भोजन सामग्री देते रहे है। इसी के चलते उन्होंने यह सेवा कार्य भी किया है। इस अवसर पर मंजू गौर, पूजा आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।