बदहाल सड़कों को लेकर भाजयुमो 15 को करेगा उग्र आंदोलन

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कलेक्ट्रेट घेराव, आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने ग्राम निमसाडिय़ा ग्राम होशंगाबाद में ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज मलैया के निवास पर हुई बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताया कि 15 अक्टूबर, मंगलवार को मोर्चा द्वारा प्रदेश में सड़कों की खराब स्थिति के लिए आंदोलन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन में जिले की समस्त खराब सड़कों के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव होगा। इसमें सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अपना अपना लक्ष्य निर्धारित कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा को आने वाले 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट घेराव के आंदोलन पीपल चौक पर दोपहर 1 बजे मजबूती के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर होशंगाबाद ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज मलैया, होशंगाबाद ग्रामीण महामंत्री विजय चौरे, कुलदीप पटेल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजा मलैया, अंशुल पटेल, सत्यम सराठे, विकास सराठे, सौरव सराठे, राजीव चौधरी, सचिन सनी, चौरे हर्षित, राहुल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!