बांटो और राज करो की नीति पर चल रही सरकार : सिंह

बांटो और राज करो की नीति पर चल रही सरकार : सिंह

इटारसी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा नीत सरकार संवादहीन हो चुकी है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अंग्रेजी की तरह बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। श्री सिंह यहा आर्डनेंस फैक्ट्री परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की वर्किंग कमेटी की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में जब तक शांति नहीं होगी, विकास नहीं होगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री आर. श्रीनिवासन, प्रदेश संगठन मंत्री एनएस चौहान, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, विजय दुबे काकू भाई, पूर्व विधायक सविता दीवान समेत इंटक के पदाधिकारी मंचासीन थे। श्री सिंह ने जामिया पर कहा कि देश के छात्रों को कोई समस्या है तो सरकार को बात सुनना चाहिए। महंगाई बढ़ रही है, विकास दर नीचे आ रही है, यह सरकार का बड़ा फेलुअर है। एनआरसी को लेकर राष्ट्रपति, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को गुमराह किया। एचएएल की जगह प्राइवेट फर्मों को राफेल का काम दिया, देश आज तक राफेल की कीमत नहीं जान सका।
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी से सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी, इंटक हर मोर्चे पर संघर्ष करेगा। रक्षा क्षेत्र में सरकार रिसर्च में पिछड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आधार-वोटरआईडी के बाद कितने प्रमाण नागरिकों से लिए जाएंगे। एनआरसी की जगह सरकार शिक्षित बेरोजगारों का रजिस्टर क्यों नहीं बनाती। रक्षा विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में भर्तियां बंद कर सरकार निजीकरण कर देश को खतरे में डाल रही है। 1990 के बाद देश रिसर्च के मामलों में चीन से पिछड़ गया। नीति आयोग खुद रक्षा विभाग के निजीकरण की पैरवी कर चुका है।

गुटबाजी पर जतायी नाराजी
आर्डनेंस फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में इंटक यूनियन में गुटबाजी नजर आयी और इसे लेकर मंच से दिग्विजय सिंह ने कहा निजी स्वार्थों के लिए पार्टी के मजदूर संगठन को बांटना ठीक नहीं, है। जिसे दिक्कत है वह कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा सकता है। बता दें कि यहां इंटक का एक धड़ा ओएफ कर्मचारी यूनियन कांग्रेस में जा चुका है। इस गुट के कर्मचारियों ने जिला इंटक पदाधिकारी अशोक ढिमोले, प्रमोद गोस्वामी, योगेश पटेल, अशोक ढिमोले, राजेश शर्मा, सुशील शर्मा के साथ स्वागत किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!