बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

सारनी। कांग्रेस में हुई बगावत को दबान प्रदेश कांग्रेस हाई कमान अब सख्त हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे 6 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने 6 साल के लिए किए निष्कासन की सूचना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे को भेजी है। सारनी में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तिरुपति एरुलु के समर्थन के बाद मैदान में उतरी आशा भारती की वजह से कांग्रेस की खासी दिक्कतें हो रही है। प्रदेश हाई कमान को इसी वजह से आज यह फैसला करना पड़ा। पार्टी से निष्काषित पदाधिकारियों में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष माणिक धोटे, आईटी सेल जिलाध्यक्ष भूषण कांति, जिला महिला महामंत्री सविता विश्वास, लोकसभा महासचिव संदीप पासवान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सारणी तिरुपति एरुलु का नाम शामिल है। श्री एरुलु ने सारनी में पार्टी प्रत्याशी प्रियंका बलराम के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी आशा भारती को उतार दिया है। सभी पदाधिकारियों पर आरोप है कि वे आशा भारती का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। इस निष्काषन को लेकर तिरुपति एरुलु ने कहा कि हम पार्टी से पहले ही इस्तीफा दे चुके हंै। अब निष्काषन करने की नौटंकी हमारे प्रत्याशी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए की गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमसे डर गयी है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भाजपा भी बौखला गयी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!