बारिश की विदाई के संकेत सीजन का पहला कोहरा पड़ा

इटारसी। शनिवार को सुबह सीजन के पहले कोहरे ने बारिश की विदाई के संकेत दे दिये हैं। हालांकि अभी हल्की बारिश कभी-कभार हो सकती है। लेकिन, भारी और लगातार बारिश के दिन लद जाएंगे, यह संकेत शनिवार को पहले हल्के कोहरे से मिल गये हैं।
शनिवार को सुबह कोहरे के साथ आयी। कोहरा हल्का था, लेकिन इसने बारिश की विदाई के संकेत दे दिये हैं। बारिश ने पिछले करीब दो दिन से राहत दे दी है और शनिवार को सुबह कोहरे के साथ आयी तो लोगों ने अनुमान लगा लिया कि अब बारिश की विदाई के दिन आ गये हैं। दरअसल, पुराने समय में लोग मौसम विभाग पर निर्भर नहीं रहकर इन्हीं चीजों के अनुमान से मौसम का अंदाजा लगाते थे। आज सुबह हल्का कोहरा था। सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच कोहरा नजर आया। हालांकि यह इतना गहरा नहीं था। लेकिन, इस सीजन का यह पहला कोहरा ही माना जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब बारिश चली-चली की बेला में है और शीतकाल की दस्तक पर मौसम पहुंच रहा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!