बीस कर्मचारी नेताओं ने थामा यूनियन का हाथ
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन की शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में मान्यता संबंधी चुनावों पर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ छोड़कर आए बीस कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की बैठक शुक्रवार की शाम को मुख्य शाखा में आयोजित की गई। बैठक में भोपाल से आए मंडल अध्यक्ष टीके गौतम एवं मंडल सचिव फिलिप ओमन ने संबोधित किया। बैठक में सर्वप्रथम आगामी यूनियन मान्यता के चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया वहीं मजदूर संघ छोड़कर आए लगभग 20 पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर कार्यकारी मंडल केके शुक्ला सहित चारों शाखाओं के अध्यक्ष सचिव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।