बुजुर्गों को दवाएं देकर कांग्रेस ने मनाया जन्मदिन

इटारसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर कांग्रेस ने न्यास कॉलोनी स्थित रोटरी वृद्धाश्रम में पहुंच कर वहां रह रहे वृद्धजनों को स्वास्थ्य रक्षक दवाओं का वितरण किया। बुजुर्गों को ताकत की टॉनिक दवाएं, दर्द निवारक, सर्दी-जुखाम, व अन्य रोगों में प्रयोग होने वाली दवाओं का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि कमलनाथलगातार प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कांग्रेस से फ्लेक्स, पोस्टर, विज्ञापन लगाने से सख्ती से इंकार किया। हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कमलनाथ को अनुभवी और विकास की सोच रखने वाला नेता बताया। उनके वर्तमान में कुछ माह के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में ही प्रदेश में विकास व जनहित की बड़ी योजनाओं को शुरू किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, अमोल उपाध्याय, नीलेश मालोनिया, रवि अग्रवाल, संजय मिहानी, देवी मालवीय, नीरज राठौर, सागर भेरूआ, चन्दू दुबे, सौम्य दुबे, राहुल दुबे, रामशंकर सोनकर, दयाल लालवानी, श्याम गौर, जय जुनानिया, अमन छाबड़ा, दिन्नु मासाब, नर्मदा रैकवार और सभी वृद्धजन उपस्थित थे। कांग्रेसजनों ने इटारसी सोशल हेल्थ क्लब का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!