भगवान परशुराम का हुआ पूजन अभिषेक

इटारसी। अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन में पूजन-अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं. मोहन शास्त्री ने विधि विधान से भगवान विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम जी का पूजन हवन एवं अभिषेक कराया।
इस अवसर पर पूजन समिति के पं. कैलाश नारायण शर्मा शास्त्री, वीरेन्द्र दीक्षित, अनिल तिवारी, रवि सावदकर, हेमंत ब्रह्मभट्, शैलेन्द्र ब्रह्मभट्ट, जिला सचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, अरविन्द शर्मा, धर्मेन्द्र दीवान, दिलीप पांडेय, संजय बाजपेयी, समेत सामाजिक बंधु शामिल हुए।
शीतला माता मंदिर नेहरूगंज में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन-अभिषेक कराया गया। यहां हवन भंडारे के साथ जयंती समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर दिनेश उपाध्याय, सूर्यकांत मिश्रा, ब्राह्मण सेना जिलाध्यक्ष गजानंद तिवारी एवं अन्य विप्रों ने भगवान परशुराम जी की आरती एवं पूजन अर्चन किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!