भाजपा अजा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष मनजीत कलोसिया की अनुशंसा पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल राय, नगर मंडल प्रभारी सुनील राठौर की सहमति से भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने मोर्चा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
अजा मोर्चा की कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री और छह प्रवक्ताओं सहित करीब 35 सदस्यों को शामिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर आकाश चुटीले, योगेश बरगले, सुनील मोनिया, रोहित सालवे, दिलीप बावरिया, महामंत्री योगेश चावरे और मनोज देवहरे, मंत्री मनोज रोहरे, अंकित डागोरिया, सौरभ राठौर, अमन बावरिया, शुभम राजवंशी और महेश मेहरा, कोषाध्यक्ष आलोक चावरे, सह कोषाध्यक्ष कर्तव्य बरगले, कार्यालय मंत्री प्रशांत चावरे, आईटी सेल प्रभारी मयंक बस्तवार, सोशल मीडिया प्रभारी यशराज चुटीले, मीडिया प्रभारी अंकित डिघाने, सह मीडिया प्रभारी दीपेश अदवाल, प्रवक्ता चेतन बामने, मयूर चावरे, शुभम मछन्दर, घनश्याम मेहरा, अभिषेक डिघाने, भरत डागोरिया के अलावा कार्यसमिति सदस्यों में जितेन्द्र चावरे, विकास बडग़ूजर, मोहनलाल मेहरा, प्रशांत मधु, प्रतीक लुटारे और उमेश सीयोते शामिल हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!