भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की नई टीम बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुहास भगत ने पार्टी की जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष दो महामंत्री 7 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की है।
जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर संदेश पुरोहित इटारसी, मृगेन्द्र सिंह मंडलोई शिवपुर सिवनी मालवा, माधव अग्रवाल पिपरिया, डालचंद मीना बहारपुर बाबई, सुरेश कुमार पटेल गजनई सोहागपुर, प्रीति शुक्ला सिवनी मालवा, प्रसन्ना हर्णे होशंगाबाद, राजेन्द्र जैन सिवनी मालवा, महामंत्री बहादुर चौधरी सनखेड़ा इटारसी और रघुवीर राजपूत ग्राम टडा सिवनी मालवा, मंत्री राजेश चौधरी चौराहेट सोहागपुर, गिरधर मल्ल पिपरिया, कल्पेश अग्रवाल इटारसी, सुधा विश्वकर्मा पिपरिया, वीरेन्द्र मिश्रा सिवनी मालवा, बंटी जैन बनखेड़ी, विवेक गौर होशंगाबाद तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनोहर बडानी होशंगाबाद मनोनीत किए गए हैं। इधर विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद मिलने पर उनके साथियों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!