भाजपा जिला होशंगाबाद के दस मंडलों के अध्यक्ष घोषित

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद जिले के संगठन निर्वाचन हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों से व्यापक चर्चा उपरांत आज मण्डलों के निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा मण्डल निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर मण्डल अध्यक्षों के नामों की अनुशंसा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर बिसेन, सहप्रभारी शंभू सोनकिया द्वारा सोहागपुर मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, शोभापुर मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, रामपुर मंडल अध्यक्ष विनय यादव, पचमढ़ी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार झा, पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, पिपरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी, बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, चांदोन मंडल अध्यक्ष शिवकुमार बंटी यादव, खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल एवं होशंगाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुलसिंह सोलंकी को घोषित किये जा रहा है। शेष मंडलों की घोषणा शीघ्र ही की जावेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!