भाजपा में हेमा और मुर्तुजा की नियुक्ति

भाजपा में हेमा और मुर्तुजा की नियुक्ति

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई में इटारसी की डॉ. हेमा पुरोहित को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं इटारसी के ही युवा नेता मुर्तुजा खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा है। दोनों की नियुक्ति पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है और उनको मित्रों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. हेमा पुरोहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित की पत्नी हैं और पार्टी में लगातार सक्रिय हैं जबकि मुर्तुजा के बड़े भाई मुस्तफा खान राष्ट्रीय मुस्लिम विकास मंच में सक्रिय रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!