भारत माता चौराह के पास दो युवकों को चाकू मारा

इटारसी। जब नगर होली मनाने की तैयारी में था, आधी रात को मालवीयगंज के भारत माता चौराह पर दो युवकों ने होली के रंग में भंग घोलने का प्रयास किया। यहां बाइक पर जा रहे दो युवकों से विवाद करके चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। इनमें से एक युवक पुरानी इटारसी का है, दूसरा वहीं बाल्मिकी नगर का बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत माता चौराह के पास से रात करीब 12 बजे पुरानी इटारसी निवासी जित्तू भारके नामक युवक को उसके घर बाइक से छोडऩे नितिन नामक युवक जा रहा था कि सोनू उईके और गोविन्दा नामक युवकों ने उनको रोककर विवाद किया और विवाद बढऩे पर सोनू ने अपने पास रखे चाकू से दोनों पर वार कर दिया। घटना में नितिन के कमर के पास और जित्तू के पु_े में चाकू लगा है। दोनों को शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!