भाव्याप्र शिवपुर मंडल कार्यकारिणी घोषित

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, शिवपुर मंडल अध्यक्ष महेश गोयल, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय खंडेलवाल की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के शिवपुर मंडल संयोजक कमलेश अग्रवाल ने शिवपुर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में मंडल सह संयोजक के पद पर उमेश कुमार पटवा कोठरा, चंद्रशेखर राठौर बिसोनी कला, देवेश कुमार यादव शिवपुर, मुकेश ठाकुर पगढाल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिओम लौवंशी भिलाडिय़ा खुर्द, राजू राय बाबरी, महेश परते अर्चनागांव, अजब सिन्ह राजपूत नाहरकोला, जितेन्द्र सिंह यदुवंशी भैसादेह, रामचंद्र बैरागी चापड़ाग्रहण, गरीबदास थुआ, आशीष कुमार रघुवंशी झकलाय को नियुक्त किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!