भाशिप्र की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजक नियुक्त

होशंगाबाद। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीसिंह राजपूत ने संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी की सहमति से शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की घोषणा की है।
कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक के पद पर मनमोहन सिंह राजपूत होशंगाबाद, हरगोविंद शुक्ला होशंगाबाद, संजय पांडे पिपरिया, मनोज सिंह मालवीय सिवनी मालवा, महेन्द्र सिंह राजपूत सर्राकेसली बाबई, जिला मीडिया प्रभारी धनीराम सेमरी, सहमीडिया प्रभारी रेवाराम मालवीय सेदरवाड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू मेहरा बनखेड़ी, सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभांकर राय होशंगाबाद, आईटी प्रभारी अनीष सराठे बाबई, सह आईटी प्रभारी नंदकिशोर बड़कुर बीसारोड़ा, कार्यालय मंत्री नेमीचंद विश्वकर्मा गूजरवाड़ा बाबई, सह कार्यालय मंत्री अनिल राजपूत झालसरसेठ, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे इटारसी, सह कोषाध्यक्ष मनीष बिल्लौरे होशंगाबाद, कार्यसमिति सदस्य सूरजसिंह राजपूत होशंगाबाद, अजय राजपूत बाबई, नीलेश यादव होशंगाबाद, भगवत मालवीय होशंगाबाद, मधुबाला गूजर बनखेड़ी, मनीष डोंगरे सोहागपुर को नियुक्त किया है।
होशंगाबाद नगर संयोजक पद पर गौरीशंकर वाजपेयी, होशंगाबाद ग्रामीण संयोजक प्रकाश चौरे, इटारसी मंडल संयोजक नीरज चौरे, बाबई मंडल संयोजक के पद पर प्रेमनारायण यादव, सोहागपुर मंडल संयोजक जितेन्द्र सिंह राजपूत, पिपरिया नगर मंडल संयोजक लोचन सागर प्रजापति, पिपरिया ग्रामीण मंडल संयोजक नरेन्द्र पटैल, बनखेड़ी मंडल संयोजक कारेलाल मेहर, सिवनी मालवा नगर मंडल संयोजक संजीव तिवारी, सिवनी मालवा ग्रामीण मंडल संयोजक रामविलास मालवीय को नियुक्त किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!