भुजलिया पर्व पर निकला जुलूस

इटारसी। भादौ मास की एकम को नगर में भुजलिया पर्व परंपरागत रूप से मना। श्रद्धा और सद्भाव के इस पर्व पर शहर के अनेक स्थानों पर स्थापित भुजलियों का जुलूस निकाला गया। शहर से सटे गांव मेहरागांव में एक सदी से भी पुरानी परंपरा निभाई गयी। यहां पटेल परिवार के यहां से भुजलियों का जुलूस निकला और गांव के सभी लोग राधाकृष्ण मंदिर पर एकत्र हुए। यहां विधि-विधान से पूजन करने के बाद करीब सौ किलो वजनी पत्थर उठाने की प्रतियोगिता चली। यह प्रतियोगिता गांव में एक सदी से भी अधिक समय से निभाई जा रही है। मंदिर से भुजलियों का जुलूस गांव की नदी पर पहुंचा जहां विसर्जन किया गया।

it27818 5
शहर में करीब एक दर्जन स्थानों से भुजलियों का जुलूस निकाला गया। नाला मोहल्ला, सोनांसावरी नाका, नई गरीबी लाइन, पुरानी इटारसी, मालवीयगंज आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने भुजलियों का जुलूस निकालकर तालाब, नदी और अन्य जलस्रोतों में विसर्जन किया। शहर में भुजलिया पर्व पर भाईचारे की मिसाल देखी जाती है। इस वर्ष भी यह परंपरा निभाई गई। लोगों ने एकदूसरे को भुजलिया भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!