भोपाल जाकर किया रेलकर्मियों ने प्रदर्शन

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इटारसी की सभी पांचों ब्रांच के पदाधिकारी एवं सदस्य करीब 75 से 80 की संख्या में, इटारसी से सुबह अमरकंटक से आरके यादव एवं भूमेश माथुर के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे। यहां एनएफआईआर के आह्वान पर रेल निजीकरण के विरोध में 10 से 24 जुलाई तक डीआरएम ऑफिस पर धरना एवं गेट मीटिंग चल रही है।
हबीबगंज स्टेशन से डीआरएम ऑफिस तक जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में एक रैली निकाली, जो मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग में तब्दील हुई। रेल निजीकरण के विरोध में संघ के मंडल मंडल सचिव आरके यादव ने सभा को संबोधित करते हुए प्रशासन की मनमानी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई एवं अधिकारियों को चेतावनी दी कि संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर संघ का साथ दें, नहीं तो इस निजीकरण के चलते सारे अधिकारियों पर भी गाज गिरने वाली है। अधिकारियों को भी आईपीएस ऑफिसर के अधीन कार्य करना पड़ सकता है। मुख्यालय संगठक बीएल मिश्रा ने द्वारसभा में सभी रेल कर्मचारियों को एकजुट होकर रेल निजीकरण के विरोध में संघ के साथ खड़े होकर निजीकरण रद्द करने को कहा। एवं मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने अपने शायराना अंदाज में द्वार सभा को संबोधित किया। उन्होंने हम रेल नहीं बिकने देंगे हम देश नहीं झुकने देंगे के साथ कर्मचारियों को आने वाली समस्या एवं परेशानियों से अवगत कराया। इस विरोध प्रदर्शन में इटारसी से मुख्यालय सदस्य सरताज हुसैन, जगदीश जुनानिया, महाकालेश्वर कश्यप, पीपी मौर्य, कुंदन आगलावे, संतोष चतुर्वेदी, शेख रमजान, अर्जुन उटवार, मुकेश रैकवार, ताराचंद, महेश पटेल, अमरेश, मिलन कुमार गुप्ता, हीरामन चौधरी, शंकरराव, पप्पू यादव, अजय सेन, पुरुषोत्तम, ऑस्टिन जॉर्ज, गणेश, मनोज कलोसिया, देवेंद्र पांडे, विनोद वर्मा, हीरामन, हसन नजमी एवं महिला नेत्री सुशीलाबाई सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!