भोपाल संभाग में चार छात्राओं का चयन

भोपाल संभाग में चार छात्राओं का चयन

इटारसी। राष्ट्रीय अंडर 19 हॉकी टीम में केन्द्रीय विद्यालय 2 सीपीई की 4 छात्राएं चयनित हुई हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा आयोजित बैंगलोर में होने वाली 48 वी राष्ट्रीय अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए भोपाल संभाग की टीम में इटारसी की चार खिलाडिय़ों का चयन किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 8 अक्टूबर तक होगी। टीम में इस केन्द्रीय विद्यालय सीपीई की प्रगति द्विवेदी, बुसरा बानो, अश्वती आर. पिल्लई, राशि पटैल शामिल हैं।
भोपाल संभाग कोचिंग कैंप 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 17 तक केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 भोपाल में लग रहा है। जिसमें विद्यालय की उपरोक्त छात्राएं भाग ले रही हैं। छात्राएं कोचिंग कैंप मे भाग लेने के लिए आज जनशताब्दी एक्सपे्रस से भोपाल के लिए रवाना हुई। वि़द्यालय के खेल प्रभारी ललित कुमार पवार एवं छात्राओं के हॉकी कोच शेख नियाज ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य आरके रूद, उपप्राचार्या कविता जैन, जितेन्द्र शर्मा एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!