मतदाता दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं
इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन भोपाल के निर्देशानुसार 10 वॉ मतदाता दिवस के अंतर्गत चित्रकला, स्लोगन, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ होना चाहिए विषय था। विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अदिति पटेल और तृतीय स्थान पर रूपाली चौहान ने प्राप्त किया। विपक्ष में दीपिका जनोरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. शिखा गुप्ता तथा प्रियंका भट्ट थीं। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने चुनाव के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। संचालन डॉ. संजय आर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा, तरूणा तिवारी, हेमंत गोहिया एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था।