मतदान केंद्र प्रभारियों को दिया मार्गदर्शन

मतदान केंद्र प्रभारियों को दिया मार्गदर्शन

इटारसी। आज नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के समस्त मतदान केंद्र (बूथ) प्रभारियों की एक बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने भाजपा संगठन में बूथ प्रभारियों का महत्व दर्शाते हुए सभी नगर केंद्रों का गठन करने एवं प्रत्येक बूथ पर 20 जवान के पार्टी के संकल्प को दोहराया। मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बूथ प्रभारियों से चर्चा करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रम और भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाए जाने की तैयारियों पर अपनी बात रखी।
मंच संचालन महामंत्री ऋषि दुबे ने तथा आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता अभिषेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं समस्त बूथ प्रभारी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!