मनाया होली मिलन समारोह

इटारसी। मौर्य कुशवाहा समाज संगठन का संभागीय होली मिलन समारोह हनुमान धाम मंदिर परिसर में रविवार दोपहर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियां दूर करने के निर्णय लिए गए।
भगवान श्री राम के पुत्र लव कुश के अनुयायी कहे जाने वाले कुशवाहा मौर्य समाज का होली मिलन समारोह रविवार दोपहर में श्री हनुमान धाम मंदिर धर्मशाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज संगठन के संभागीय अध्यक्ष शालिगराम मौर्य ने कहा कि हमें सामाजिक उत्थान के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करना होगा।
संभागीय प्रभारी मार्शल बमुरिया ने संगठन चुनाव के संदर्भ में कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव से नहीं सर्वसम्मति से होना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के जिलाध्यक्ष गुरुदयाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दीन दयाल कुशवाहा, महामंत्री शैलेंद्र, मौर्य, प्रवक्ता तुलसी राम कुशवाहा, टीके शाक्य, विनोद कुशवाहा, धनराज कुशवाहा आदि सामाजिक जनों का योगदान रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!