महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समूह का गठन

इटारसी। नगर पालिका द्वारा मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के माध्यम से दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। सिटी मैनेजर एनयूएलएम शाखा दिव्या मिश्रा ने बताया कि इस सत्र में 80 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना है एवं इस कार्य हेतु मध्यांचल संस्था को चुना गया है।
समूह संगठक अजय मंजारिया ने बताया कि महिलाओं की संगठन शक्ति, अल्प बचत का महत्व एवं समूह के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। समूह में 10 से 20 महिलायें होती हैं जिसमें अधिकतम 20: महिलाएं एपीएल की हो सकती हैं या सभी महिलाएं बीपीएल की हो सकती हैं। समूह को एक नाम दिया जाता है जिसका पंजीयन नपा द्वारा किया जाता है। समूह की बचत में से महिलाएं अति आवश्यकता पर लोन भी लें सकती हैं। किस्त के साथ 2 प्रशित प्रतिमाह ब्याज भी देना होता है। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष, सीएमओ, पार्षद एवं एनयूएलएम शाखा के राजेश शर्मा, भगवान सिंह राजपूत एवं दिव्या मिश्रा सहयोग दे रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!