महिलाओं ने दिखाया हुनर, 30 सैकंड में ढूंढे चावल में से बटन

महिलाओं ने दिखाया हुनर, 30 सैकंड में ढूंढे चावल में से बटन

तेल बचत पखवाड़ा के चल रही प्रतियोगिता
इटारसी। तेल बचत पखवाड़ा 2017 के अंतर्गत डीजल लोको शेड में चल रही रेलवे कर्मचारियों की प्रतियोगिता में आज महिला कर्मचारियों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आज हुई प्रतियोगिता में 50 महिला कर्मचारियों ने सभी विभागों से भाग लिया।
इस अवसर पर श्रीमती शुभ्रा त्रिपाठी महिला कल्याण समिति अध्यक्षा, श्रीमती शक्ति सिंह एवं सदस्यों की मौजूदगी में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगित में भाग लिया। प्रथम प्रतियोगिता में वाउल में रखे चावल में बटन को पिन से निकलना। द्वितीय प्रतियोगिता में नागपुर, कानपूर, हस्तानपुर, कोलापुर शब्दों को बोलना था। इन दोनों प्रतियोगिता में 30 सेकंड का समय दिया गया था। जिसने अधिक से अधिक किया उसे विजेता घोषित किया गया। ईंधन विभाग में हुए कार्यक्रम का संचालन दमयंती सैनी, राकेश कुमार जेफ़ मुख्य लोको निरीक्षक फ्यूल एवं सहयोग फ्यूल स्टाफ ने किया। बुधवार को प्रतियोगिता डीजल लोको शेड इटारसी के सभी कर्मचारियों के लिए प्रश्न मंच दोपहर 3 बजे से प्रशिक्षण केंद्र में रहेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!