महिला आरक्षक को धमकाने वाले युवक पर मामला दर्ज

इटारसी। सिटी थाने की एक महिला आरक्षक को तवाकालोनी निवासी एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने महिला आरक्षक को गालियां भी दीं। घटना गांधी स्टेडियम के बगल वाली गली की है, जहां बाइक टकराने से हुए विवाद के बाद युवक ने महिला आरक्षक को धमकाया। महिला ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत सिटी थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी मैदान की गली में गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे महिला आरक्षक कु. शिवानी पिता लखनलाल निवासी न्यास कालोनी इटारसी, अपनी स्कूटी से निकल रही थी कि वहां नशे में धुत तवा कालोनी निवासी विक्रम सिंह की बाइक से उसकी टक्कर हो गयी। इस बात पर विवाद हुआ और विक्रम ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। महिला ने शाम को अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!