महिला उत्थान के लिए सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

होशंगाबाद। केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने जो कड़े कदम उठाये हैं, वह भारत की आजादी से लेकर लगभग 60 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस नहीं कर पाई।
यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा की पार्टी के संभागीय कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी शाक्यवार ने कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की श्री मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं वह निश्चित ही भारत की मातृशक्ति के लिए वरदान साबित होंगे एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व अपराधों में कमी आएगी। बैठक में 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा की तैयारियों के लिए तीनों जिलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में तीनों जिलों के पदाधिकारी होशंगाबाद मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल आर्य, जिला मंत्री संदीप लोंगरे, नगर उपाध्यक्ष अर्जुन बस्तरवार, बैतूल जिला महामंत्री मूलचंद नागलोनी, जिला कार्यालय मंत्री अनिल मंडलकर, हरदा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिटोले, जिला महामंत्री भागवतसिंह हौसले सहित अनेक मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!