महिला को धमकाने के आरोप में बसपा नेता गिरफ्तार

इटारसी। नरेन्द्र नगर बारह बंगला निवासी एक महिला को भयभीत कर मकान की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे बसपा नेता और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
बताया जा रहा है कि नरेन्द्र नगर निवासी कृष्णा बाई अहिरवार ने सन 2015-16 में कापरेटिव बैंक से तीन लाख रुपए का लोन लिया था। महिला बैंक के 1 लाख 23 हजार रुपए जमा कर चुकी थी। उसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले समाज के ही मनोहर अहिरवार ने महिला को गुमराह करते हुए कहा कि बैंक की शेष राशि 1 लाख 77 हजार रुपए महिला को देते हुए कहा कि वह बैंक की राशि जमा कर देंगे, इससे महिला को ब्याज नहीं लगेगा। इसके एवज में महिला से उन्होंनेे चार कोरे चेक ले लिए थे। इसी दौरान मनोहर और बसपा नेता विनोंद लोंगरे ने महिला का मकान 13 लाख रुपए में बेचने का अनुबंध कराने के साथ उससे यह भी लिखवा लिया कि उन्होंने महिला को मकान बेचने के लिए 10 लाख 90 हजार रुपए दे चुके हैं। कोरे चेक में एक-एक चेक में सात लाख तीस हजार रुपए भरकर बैंक में लगाया। लेकिन खाते में राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। अब वह महिला को भयभीत कर उसके मकान को अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसकी शिकायत महिला ने सिटी थाने में की थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोंद लोंगरे और मनोहर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बसपा नेता और पड़ोसी मनोहर अहिरवार द्वारा प्रताडि़त किए जाने से परेशान महिला का पुत्र दुर्गेश अहिरवार जहर खा चुका है। महिला बर्तन धोने का काम करती है, उसका पति हम्माली करता है। आर्थिक तंगी और उनकी प्रताडऩा से तंग आकर दुर्गेश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

इनका कहना है…!
महिला की शिकायत पर एसपी के निर्देशन एवं टीआई आरएस चौहान के नेतृत्व में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से मनोहर अहिरवार को जेल भेजा गया है, वहीं विनोद लोंगरे को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
एचके शुक्ला, विवेचना अधिकारी

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!