महिला मोर्चा ने मनाया दीपावली मिलन

महिला मोर्चा ने मनाया दीपावली मिलन

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल का दीपावली मिलन समारोह आज ठाकुरजी गार्डन न्यास कॉलोनी में हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष् ललिता पूर्विया, कल्पना शर्मा, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।
डॉ शर्मा ने कहा कि पार्टी में मातृशक्ति का समर्पण और आशीर्वाद है, जो हमेशा प्रेरणा देता है। हर स्थान पर महिलाओं को आरक्षण निर्धारित किया चाहे वो पुलिस की नौकरी हो या पार्टी में उनका स्थान। माया नारोलिया ने संगठन और पार्टी के आगामी कायक्रमों की जानकारी दी। ललिता पूर्विया ने कहा कि बूथ स्तर पर हमें महिला मोर्चा के गठन कर बूथ पर कार्यक्रम करना है। महिला मोर्चा जिला प्रभारी लता महस्की ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने, संचालन अर्चना अग्रवाल और आभार सभापति रेखा मालवीय ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!