मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं को मिलेगा अंडमान जाने का मौका

मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं को मिलेगा अंडमान जाने का मौका

होशंगाबाद। भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ होशंगाबाद में धूमधाम से मनाई। मुख्य समारोह नर्मदा कॉलेज में हुआ। शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के सतत संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1942 मे भारत छोड़ो आंदोलन चलाया। इसके फलस्वरूप 1947 में देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि समस्याओं को हल करन अहिंसक मार्ग सर्वोत्तम है। लेकिन कश्मीर में पत्थर बाज देश द्रोहियों से अहिंसा से नहीं निपटा जा सकता है।
भोपाल में शौर्य स्मारक में आयोजित समारोह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित किया। नर्मदा कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह मं प्रसारण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में लड़ा गया। इसमें देश भर में विद्रोह की ज्वालाएं भड़की। मध्य भारत मे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा तात्याटोपे के नेतृत्व मे सफल विद्रोह हुआ। ग्वालियर पर लक्ष्मीबाई का अधिकार हो गया। लेकिन कुछ गद्दारों के कारण यह स्वतंत्रता संग्राम सफल नहीं हो पाया। देश को स्वाधीन कराने में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरू, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे हजारों क्रातिकारियों ने अप्रतिम योगदान दिया। बैतूल, इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर सहित अनेक शहरों में आंदोलन में कई व्यक्ति शहीद हुये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप में अंग्रेजों ने सेल्यूलर जेल बनायी थी। जहां स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियो और क्रांतिकारियों को यातनाएं दी जाती थी। मां तुझे प्रणाम योजना के तहत मध्यप्रदेश के युवाओं को अंडमान निकोबार जाने का अवसर दिया जायेगा। जिससे वे स्वतंत्रता संग्राम के वीर सैनानियो के त्याग और बलिदान से परिचित हो सकें। मुख्यमंत्री ने युवा संवाद कार्यक्रम मे देश भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के पांच स्कूलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, दिनेश तिवारी, एडीएम मनोज सरियाम, एसडीएम मनोज उपाध्याय, प्राचार्य नर्मदा महाविद्यालय ओएन चौबे, प्रकाश शिवहरे, पीयूष शर्मा, आलोक राजपूत, विद्यार्थी तथा युवा उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!