मात्स्किीय शिक्षा संस्था का शैक्षणिक भ्रमण कराया

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी की छात्राओं को पवारखेड़ा स्थित केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्था एवं मत्स्य महासंघ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्राणीशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ. संजय आर्य के मार्गदर्शन में बीएससी तृतीय वर्ष विज्ञान समूह की छात्राएं इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुईं।
शासकीय गल्र्स कालेज की प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन के निर्देश अनुसार शैक्षणिक भम्रण पर गईं छात्राओं को केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान के प्रभारी अधिकारी एवं वैज्ञानिक डॉ. सुनील नायक ने मछली संवर्धन एवं एक्वा फोनिक्स तकनीक के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मत्स्य महासंघ के सहायक प्रबंधक डॉ. जितेन्द्र ठाकुर ने मत्स्य बीज संबंधी जानकारी जैसे प्रजनकों की छटाई, इंजेक्शन लगाना, मछली के अण्डों व स्पॉन संबंधी जानकारी, फ्राई का अवलोकन करना, मत्स्य बीज संवर्धन तथा नर्सरी रेयरिंग व ब्रडर्स व हेचरी को कैसे संचालित करते हैं, इसकी समस्त जानकारी दी। साथ उन्होंने बताया कि विदेशी मछली पंगेसियस का भी संवर्धन किया जा रहा है। डॉ. संजय आर्य ने मत्स्य पालन से संबंधित शासकीय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से मत्स्य पालन करने के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अनुदान प्राप्त कर अपना स्वयं का व्ययवसाय स्थापित कर सकते हंै। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु छात्राओं ने वृक्षारोपण भी किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!