मालवीय अध्यक्ष, कुर्मी सचिव निर्वाचित
शिक्षक संघ केसला की कार्यकारिणी के चुनाव हुए
इटारसी। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ केसला विकासखंड के त्रैवार्षिक चुनाव आज शिक्षक सदन में हुए। जिला शिक्षक संघ की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार चिमानिया और पर्यवेक्षक रत्नेश तिवारी ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करायी।
निर्वाचन में विकासखंड केसला के अध्यक्ष पद पर विनोद मालवीय एवं सचिव कोमल सिंह कुर्मी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह से कोषाध्यक्ष पद पर रामविलास मालवीय, उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, सहसचिव अशोक रत्नाकर, सदस्य डीपी वर्मा, वीणा कटियार, एसएम अली, मनोज शुक्ला निर्वाचित हुए। इसके साथ ही सुशील कुमार मिश्रा और जेपी मालवीय को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया।