मुस्कान की बालिकाओं ने किये महाकाल के दर्शन

मुस्कान की बालिकाओं ने किये महाकाल के दर्शन

इटारसी। मुस्कान बालिका गृह की करीब 35 बालिकाओं ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किये। संस्था के मनीष ठाकुर संस्था के स्टाफ के साथ 2 दिवसीय उज्जैन यात्रा पर इन बच्चियों को लेकर गये हैं। इन दो दिनों में वे उज्जैन में संत उदासीन आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी के मेहमान रहेंगे। आश्रम के सौजन्य से सभी ने महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन कर महाकाल मंदिर की ही भोजन प्रसादी ग्रहण की है। शनिवार को प्रात: आश्रम में क्षिप्रा स्नान के बाद ईश व गुरु वंदना कर दिन का शुभारंभ किया। यहां से स्वल्पाहार ग्रहण कर उज्जैन के अन्य मंदिरों आदि के दर्शन कर पुन: आश्रम में दोपहर का भोजन किया। सभी के ठहरने सहित अन्य व्यवस्था आश्रम में की थी। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने श्री शांतानंद जी व उनके शिष्ट मुकेश गांधी का आभार माना है।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!