मोदी के जन्मदिन के पूर्व दिवस पर किया पौधरोपण

इटारसी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में मनाया जाएगा। मोदी के जन्मदिन के पूर्व भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सामाजिक एवं पर्यावरण हित में भारतीय जनता युवा मोर्चा इटारसी ने पौधरोपण किया।
भारतीय जनता पार्टी की युवा टीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पुरानी इटारसी स्थित रामबसेरा महिला वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण किया एवं फल वितरित किये। इस अवसर पर भाजपा जि़लाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, जि़ला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज जैन, पिछड़ा वर्ग जि़ला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पंकज चौरे, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, ऋषि दुबे, अभिषेक तिवारी, अनिल गेलानी, रामजीवन वर्मा, शैलेष ओसवाल, मनोज पोपली, मयंक महतो, गोपाल शर्मा, कुलदीप रघुवंशी, सौरभ मेहरा, नीलेश मालवीय सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

it16919 3
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर होशंगाबाद ग्रामीण मंडल द्वारा शहीद विजय शंकर दुबे की समाधि स्थल पर बरगद का वृक्ष लगाया गया। यह अवसर पर युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पंकज मलैया, महामंत्री विजय चौरे, मंडल मंत्री कुलदीप पटेल, विनोद साहू, राजीव चौधरी, अभिषेक मलैया, राजेश चौरे, राहुल मलैया एवं अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!