यशपाल-आयुषी समेत कई हस्तियों को मिलेगा विप्र शिरोमणी सम्मान

धूमधाम से मनेगी परशुराम जयंती

धूमधाम से मनेगी परशुराम जयंती
इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज अपने आराध्य भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाएगा। इस बार जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण फिल्म गंगाजल, राउड़ी राठौर एवं अब तक छप्पन फेम फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा एवं इंडिया गॉट टैलेंट 2015 की फाइनल विनर आयुषी दीक्षित रहेंगी। फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने पर शर्मा को विप्र शिरोमणी सम्मान से नवाजा जाएगा। जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को शाम 4 बजे श्री परशुराम भवन दूसरी लाइन से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान में शोभायात्रा समापन के बाद शाम 7 बजे से महाआरती, विप्र शिरोमणी सम्मान के साथ पुरस्कार वितरण एवं स्नेहभोज होगा। जिलाध्यक्ष पं जितेन्द्र ओझा एवं सचिव राजकुमार उपाध्याय केलू ने बताया कि मुख्य समारोह में समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रमुख हस्तियों को समाज के संरक्षकद्वय विप्र शिरोमणी पुरस्कार से नवाजेंगे।
ऐसे होंगे आयोजन
23 अप्रैल रविवार कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता सुबह 10 बजे एवं गायन प्रतियोगिता शाम 6 बजे सेे।
24 अप्रैल दोपहर 12 बजे से बाल रंग प्रतियोगिता एवं खेलकूद में फिल द बॉस्केट, रस्सी, बोरा दौड़, गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता। शाम छह बजे से फैंसी ड्रेस, डांस एवं रंगारंग कार्यक्रम।
25 अप्रैल महिला एवं युवती दल हेतु तोरण बनाओ, निबंध प्रतियोगिता विषय-अगर जंगल में भी आरक्षण होता तो गधा जंगल का राजा होता (आरक्षण एक ज्वंलत समस्या) रामायण आधारित प्रश्न-मंच प्रतियोगिता। शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
26 अप्रैल सुबह 9 बजे से वाहन जागरण रैली नगर भ्रमण करेगी। शाम 6 बजे से महिला संगठन एवं युवती दल आनंद मेले का आयोजन
29 अप्रैल को परशुराम भवन में सुबह 10 बजे भगवान परशुराम जी का पूजन अभिषेक अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में होगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!