यादव समाज 20 को मनाएगा अन्नकूट उत्सव

यादव समाज 20 को मनाएगा अन्नकूट उत्सव

इटारसी। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर यादव समाज द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा 20 अक्टूबर शुक्रवार को मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा मौजूद रहेंगे।
समाज के जिलाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि श्री कृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को यादव भवन में आयोजित गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के साथ ही भगवान गोवर्धन जी का विशेष श्रृंगार एवं रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मप्र विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा, समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव, जबलपुर उच्च न्यायालय के उपमहाधिवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, सिहोर भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!