युमो ने निकाला मशाल जुलूस

युमो ने निकाला मशाल जुलूस

इटारसी। अखंड भारत विजय संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल मसाल यात्रा का आयोजन किया।
शाम को रेस्ट हाउस परिसर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी कार्यकर्ता नगर के सभी वार्ड से समूह के रूप में निकलकर भारत माता की जय ओर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रेस्टहाउस पहुंचे। यहां से मशाल यात्रा प्रारंभ होकर बाजार क्षेत्र से होते हुए जयस्तंभ चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, शोभायात्रा प्रभारी राहुल चौरे, जगदीश मालवीय, जोगिन्दर सिंघ, अभिषेक तिवारी, मुकेश मैना, सन्नी छाबड़ा, गोपाल शर्मा, मुर्तुजा खान सहित भाजपा और भाजयुमो से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनधि शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!