युवा शक्ति ने मनायी सरदार पटेल की पुण्यतिथि
इटारसी। भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री,भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 67वीं पुण्यतिथि न्यास कॉलोनी के सरदार पटेल सतरस्ते पर मनायी गयी। युवा शक्ति इटारसी के सदस्यों द्वारा सरदार पटेल जी के जयकारों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने वर्तमान भारत के विराट स्वरूप को बनाने वाले सरदार पटेल जी के योगदान को याद किया।इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित,भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक अठोत्रा,नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी,भाजपा नगर महामंत्री ऋषि दुबे,पार्षद यज्ञदत्त गौर,पार्षद कुलदीप रावत,मंटू ओसवाल,संदीप मालवीय,दीनू यादव,सौरभ सोलंकी,गोलू मालवीय,देवेंद्र तिलोटिया,चेतन राजपूत,रितेश सोनी,अभिषेक तिवारी,राहुल पटेल, अमित पटेल,बिक्कु ठाकुर,धर्मेन्द्र राजपूत,विजय चौरे,राकेश ठाकुर,अतुल पटेल,अमर सिंह,नीलेश चौधरी,अनिल चिमानिया,प्रशांत मनवारे, मनीष गालर,मयंक मेहतो,आलोक चौधरी, सत्यम चौधरी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।